अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार महासभा
Menu
Working towards a better tomorrow through focused initiatives
अखिल भारतीय कलवार,कलाल,कलार महासभा का मुख्यालयदिल्ली है। सैंकड़ो साल से विभन्न मतों में बंट रहे अपने समाज को एक जुट कर राष्ट्रीय पहचान दिलाने व समाज को विकसित करने के लिए संगठन का गठन किया गया है। समाज आर्थिक , राजनैतिक, शैक्षणिक, व सामाजिक दृष्टि से सबल हो ,इसके लिए समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुचकर लाभ पहुँचाना संगठन का उद्देश्य है।
संगठन का उद्देश्य (a) समाज के लोगो को समाज के प्रति जागरूक करना। समाज जनो को संगठित कर उनमें बौद्धिक चेतना भरना। (b)अपने समाज व सरकारों(केंद्र तथा राज्य) के बीच कड़ी बनकर समाज जनो को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाना। (c) विद्यालय, कॉलेज, छात्रावास, पुस्तकालय का स्थापना करना।सामाजिक परम्पराओ का समय समय पर अध्यन कर समायाकुल बनाना तथा अपने समाज की संस्कृति व आदर्शों की रक्षा करना। (d)कला,विज्ञान, साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा ,तकनीकी आदि क्षेत्रों में प्रतिभाओं को प्रोत्सहित करना व सम्मानित करना। (e)समाज के महिलाओं,बालको व बुजुर्गों के हितों की रक्षा करना महिलाओं व बालको को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना। (f) युवकों में सामाजिक भावना भरना और समाज के कार्य मे उनका सहयोग निश्चित करना। (g) आपात कालीन परिस्थिति (जैसे दुर्घटना, बाढ़ ,सूखा आदि) मे यथा शक्ति सहायता करना। (h) हर शहर में समाज के भवन ,धर्मशाला का निर्माण करना।आप भी हमारे इस मुहिम से जुड़कर समाज निर्माण में अपना सहयोग दें। ABKKKM : विज़न 2035 जय ABKKKM !!! वर्षों से हमारे कलवार/कलाल/ कलार समाज का नेतृत्व हमें एकता के सूत्र में पिरोने हेतु प्रयासरत है | काफी सफलताएं भी मिली हैं फिर भी नई पीढ़ी की नज़र में अपने समाज की एकता, प्रगति और विकास के लिए एक दृष्टि : ABKKKM विज़न 2035 की परिकल्पना करते हुए निम्न कदम हमें ABKKKM के माध्यम से उठाना होगा , ये हमारी आगामी 10 वर्ष की योजना है | 1 पहचान : हम अपने वाहनों, प्रतिष्ठानों, भवनों इत्यादि पर कलवार, कलाल या कलार समाज का stickers लगाना, जिससे हमें एक दूसरे को पहचानने में आसानी होगी | 2 अभिवादन : यदि हम एक दूसरे से मिलते समय हाथ जोड़कर एक दूसरे को जय बलभद्र, जय सहस्रार्जुन कह कर अभिवादन करना चाहिए जिससे अपनत्व का भाव प्रस्फुटित होगा | 3 स्वास्थ्य : आज के युग में खान पान, रहन सहन, लाइफ स्टाइल में काफी परिवर्तन हो चुका है | शारीरिक श्रम को प्रशंसनीय नहीं समझा जाता है | हाँ जिम में पैसा खर्च करना स्टेटस सिंबल हो गया है | योग को अपनाया जा रहा है लेकिन चिकित्सकों की सलाह पर योगो के नाम से समाज का योग क्लास शुरू करना है | ज़रूरी है कि हम अपने समाज को स्वस्थ रखने का लक्ष्य निर्धारित करें | प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से साल में एक बार स्वास्थ्य जांच कराये जायें ताकि प्रारम्भिक अवस्था में ही हमें यदि कोई रोग होने का पता चले तो उसका निदान ढूंढा जा सके | ABKKKM की ओर से इस दिशा में समाज को सतर्क और जागरूक करने हेतु चिकित्सकों (एलोपैथिक, होमियोपैथिक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी), पारा मेडिकल स्टाफ, फिजियोथेरेपिस्ट, दवा व्यवसायियों का जिलावार टीम बनाना होगा जो: प्रत्येक जिला मुख्यालय में साल में कम से कम एक बार नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित और उदार हृदय चिकित्सकों /दवा व्यवसायियों के सौजन्य से नि:शुल्क दवा भी उपलब्ध कराना होगा| प्रत्येक जिले में या कलवार, कलाल, कलार बहुल क्षेत्रों में ABKKKM नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा केन्द्र शुरू करना होगा, जहाँ समाज के चिकित्सक प्रति सप्ताह 2 घंटे की नि:शुल्क समाज परोपकारी सेवा प्रदान करें| whatsapp पर ग्रुप बना कर चिकित्सकों से नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया जाय Zoom या ऑनलाइन व्हाट्सएप पर भी चिकित्सकों से नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया जाय 4. स्वस्थ रहने के लिए हमें खेलकूद पर भी ध्यान देना होगा हमें कम से कम अनुमंडल एवं जिलास्तर पर खेल कूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपने समाज के पूर्व खिलाड़ियों को अपने साथ लाना होगा, जो नए बच्चों, युवकों को खेल कूद की बारीकियों और उपयोगिता से परिचित करा सकें | हमें उदारमना खेलप्रेमी प्रायोजकों की तलाश करनी होगी जो प्रखंड स्तर से राज्य स्तर के खेल टूर्नामेंट के आयोजन में धन की कमी न महसूस हो | बेहतर तो यह होगा कि समाज के लोग एक दो टीम खरीद लें उनका हौसला बढ़ाएं ; उनका खर्च उठायें | अंतर प्रखंड अंतर जिला और अंतर राज्य टूर्नामेंट हों और महिला - पुरुष खिलाड़ियों को खुले मन से प्रोत्साहित किया जाए | 5. शिक्षा स्वस्थ रहने के बाद हमें शिक्षा पर ध्यान देना होगा | हमें देर से नहीं बल्कि क्लास V से ही लड़के लड़कियों की शिक्षा पर ध्यान देकर उन्हें उच्च स्तर के विद्यालयों संस्थानों में दाखिला दिलाना होगा | क्लास IX के बाद तो हमें उन पर विशेष नज़र रखनी होगी ताकि वे Xth और XIIth क्लास की परीक्षाएं उच्चतर श्रेणी से उत्तीर्ण कर अपनी मन पसंद क्षेत्र में निपुणता हासिल कर सकें | इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक, प्रशासक, प्रबंधन, कानून, अंतरिक्ष एवं अन्य तकनीकी क्षेत्र में हमारे समाज को पर्याप्त महारत हासिल करनी होगी | हमें जिला स्तर पर मार्गदर्शकों, उत्प्रेरकों (Motivators) एवं अनुभव प्राप्त शिक्षाविदों के पैनल बनाने होंगे जो हमारे युवाओं को समाज के अन्य तबके से आगे रहने में सहयोग करना होगा | हमें Xth और XIIth क्लास के WhatsApp / Telegram ग्रुप बनाने होंगे जहाँ बच्चे प्रतिस्पर्धा के माहौल में रहते हुए भी उपयोगी बातें शेयर कर सकें | लोकल स्तर पर ग्रुप स्टडी / ग्रुप डिस्कशन के छोटे छोटे ग्रुप बनाना भी अच्छा रहेगा | हमें उच्च शिक्षा के लिए प्रतियोगिता की परीक्षाओं अथवा उच्च श्रेणी की सेवा क्षेत्रों अथवा सामान्य नौकरी के लिए भी तकनीकी सुविधाओं का सहारा लेना समाज को आगे बढ़ने में लाभदायक होगा | इसके लिए हमें उन लोगों का डाटा बेस बनाना होगा जो IITian, मेडिकल प्रोफेशनल, प्रबंधन, एकाउंटेंसी या अपने अपने विषयों के पारंगत होने के साथ साथ समाज की प्रगति एवं नि:स्वार्थ सेवा के पक्षधर हों| हमें whatsapp, Telegram, Messanger इत्यादि पर विभिन्न विषयों यथा फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, बायोलॉजी, इंग्लिश रीजनिंग, Aptitude, हिस्ट्री, जनरल अवेयरनेस, भाषा इत्यादि विषयों के प्रख्यात अधिकारियों के निर्देशन में ग्रुप / स्टडी सेन्टर इत्यादि बनाने होंगे | बेटी पढ़ाओ : बेटी बचाओ का कार्यक्रम हमारी शीर्ष प्राथमिकता होगी | 6. आर्थिक नीति : हमारे संगठन को एक आर्थिक नीति अपनानी होगी | हमारे समाज के उनलोगों का डाटा बेस बनाना होगा जो संपन्न हैं; उद्योगपति हैं; बड़े कारोबारी हैं जो हमारे समाज के लोगों को रोज़गार दे सकते है उन्हें छोटा मोटा बिज़नेस करा सकते हैं अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए बिना ब्याज के या न्यूनतम ब्याज पर धन उपलब्ध करा सकते हैं | हमें समाज के उनलोगों का डाटाबेस भी बनाना होगा जिन्हें आर्थिक सहायता या रोज़गार की ज़रुरत है | हमें अपने समाज के लोगों से ही व्यापार को प्राथमिकता देनी चाहिए | अपने समाज के लोगों के दुकानों/ प्रतिष्ठानों से सामान खरीदने को अनिवार्य करना या प्राथमिकता देनी चाहिए | हमें ABKKKM परिचय पत्र निर्गत करना होगा, जिस से अपने समाज के दुकानों/ प्रतिष्ठानों (जहाँ समाज का स्टीकर लगा हो) से हमें कुछ रियायत मिल सके | इस परिचय पत्र में हम आधार कार्ड के नंबर का उल्लेख भी करना होगा यह परिचय पत्र उनलोगों को ही मिलेगा जो अपने को कलवार, कलाल, या कलार कहने में गर्व और गौरव महसूस करें 7. सामजिक मान सम्मान प्रदान करना : हम साल में कम से कम एकबार अपने समाज के होनहार विद्यार्थियों, ख्यातिलब्ध शिक्षकों, पदाधिकारियों, व्यवसायियों, जन प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य को सम्मानित करने का कार्यक्रम करेंगे | ABKKKM समाज श्री / ABKKKM गौरव / ABKKKM समाज रत्न/ ABKKKM साहित्यकार/ ABKKKM समाज कवि आदि | ABKKKM सन 2022 नागरिक सम्मान दे रहा है उसे जारी रखना होगा | 8. समाज के जन प्रतिनिधियों को प्रबल समर्थन देना एवं समाज के प्रति दायित्वों को प्राथमिकता देने में उनके प्रयास में तेज़ी लाना | 9. हमें हर बड़े शहर, राज्यों की राजधानी, देश की राजधानी और सभी तीर्थ स्थलों पर एक एक करके समाज का भवन, धर्म शाला, अतिथि गृह आदि बनाने होंगे | समाज का भवन से समाज को पहचान मिलती है | सबसे पहले देश की राजधानी से इसकी शुरुआत किया जाए | 10. हमें अपने कलवार कलाल कलार समाज का हॉस्पिटल, स्कूल, कॉलेज आदि खोलने होंगे | इससे समाज की आय तो बढ़ेगी ही समाज के लोगों को रोजगार, मिलेगा | 11. हमें अपने समाज के महापुरुषों को सम्मान दिलाना होगा | उनसे हमारी पहचान बनेगी | इसके लिए उनकी जीवनी को समाज और देश के सामने लाना होगा, उनकी महिमा मंडन करना होगा तथा जयंती धूमधाम से मनानी होगी | आइये हम अगले 10-15 वर्षों में कलवार, कलाल, कलार समाज की एकता और प्रगति को निरंतर सशक्त बनाने में अपना अपना रोल तलाश करें कलवार किशोर भगत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार महासभा
Integrity, compassion, transparency, and sustainability guide all our actions. We believe in community participation, cultural sensitivity, and evidence-based approaches to development work.
We focus on these core areas to create maximum impact in the communities we serve
Providing quality education and skill development programs to underprivileged communities.
Organizing health camps and providing medical assistance to rural areas.
Supporting women through skill development and entrepreneurship programs.
Working towards sustainable development of rural communities.
Numbers that reflect our commitment to change
Active Members
Events Completed
Donations Received
Lives Impacted
Our approach to creating sustainable change
We identify the most pressing needs in communities through research and engagement.
We develop comprehensive programs tailored to address specific community needs.
We work closely with local communities to implement our programs effectively.
We continuously monitor and evaluate our programs to ensure maximum impact.
Be part of the change you want to see in the world. Together, we can create a better future for all.