अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार महासभा

अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार महासभा

अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार महासभा Menu
बिहार चुनाव -विनम्र अपील
abkkkm.org
बिहार प्रदेश के सभी कलवार बंधुओ से विनम्र अपील है कि आपके क्षेत्र से कलवार समाज का कोई भी व्यक्ति चाहे किसी भी पार्टी से या निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है ,तो उनका तन मन धन से सहयोग करें। मित्रो यही समय होता है जब अपनों की पहचान होती है, यही समय होता है जब सामाजिक एकता का परिचय दिया जा सकता है। अपना कलवार समाज राजनैतिक रूप से अति पिछड़ा हो चुका है , जिसके कारण अपना समाज हर क्षेत्र में पिछड़ गया है। समाज के लोगो को आगे लाने के लिए ऐसे मौकों पर एकजुट होकर अपनी एकता दिखाने की जरूरत है। समाज की एकजुटता ही समाज को बुलंदियों तक ले जाएगा । मान लीजिए यदि हमारे समाज का व्यक्ति चुनाव में हार भी जाता है, लेकिन उसके प्राप्त वोटो की संख्या ज्यादा हो तो राजनैतिक दलों की नजर उसके तरफ जाएगा , पार्टियां उन्हें भी भाव देगी, और उस व्यक्ति का भी हौसला बढ़ेगा। यदि आप किसी पार्टी से जुड़े है और अपने समाज का व्यक्ति उस क्षेत्र से अन्य पार्टी या निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है ,तो उसके विरुद्ध कुछ ना लिखे ना बोले, इससे उनको मॉरल सपोर्ट मिलेगा। आप बिहार से बाहर रह रहे है ,तो अपने गांव के लोगो को उनका सपोर्ट करने बोले। याद रखे कि यदि कुर्सी पा नहीं सकते तो कुर्सी हिलाने की ताकत कलवारों में होनी चाहिए।
एक बार फिर से हमारा अनुरोध है कि अपने अपने क्षेत्र के कलवार बंधुओ का सहयोग और सपोर्ट करें।
धन्यवाद
कलवार किशोर भगत
राष्ट्रीय महासचिव
अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार महासभा,दिल्ली
Article Actions
Back to News

Recent News

सार्वजनिक सूचना

16 Feb 2026

संत श्री हरिहर दास जी, श्री धाम ...

सार्वजनिक सूचना

13 Nov 2025

सार्वजनिक सूचना अखिल भारतीय क...

सूचना

08 Nov 2025

संचालन समिति कि बैठक

New Website

15 Oct 2025

www.abkkkm.org